बिहार की राजधानी – Bihar ki rajdhani kya hai

बिहार की राजधानी?-बिहार भारत के उत्तर पूर्वी भाग के मध्य में स्थित एक प्रसिद्ध ऐतिहासिक राज्य है बिहार का असली नाम मगध है बिहार को पहले प्राचीन इतिहास में मगध के नाम से जाना जाता था यह भारत की जनसंख्या की दृष्टि से तीसरा सबसे बड़ा प्रदेश है जबकि क्षेत्रफल की दृष्टि से भारत का 12 सबसे बड़ा प्रदेश है सन 2000 में बिहार में दक्षिणी हिस्से को अलग कर एक नया राज्य झारखंड बनाया गया बिहार के उत्तर में नेपाल देश तथा दक्षिण में झारखंड राज्य और पूर्व में पश्चिम बंगाल तथा पश्चिम में उत्तर प्रदेश राज्य स्थित है बिहार राज्य गंगा नदी और उसकी सहायक नदियों के उपजाऊ मैदान में बसा है बिहार की जनसंख्या का अधिकांश भाग ग्रामीण है।

बिहार की राजधानी

बिहार की राजधानी पटना है प्राचीन काल में बिहार विशाल साम्राज्यों शिक्षा केंद्र और संस्कृति का गढ़ रहा है बिहार एक हिंदी भाषी राज्य है बिहार में धान गेहूं दलहन मक्का केला लीची आदि की खेती होती है हाजीपुर का किला एवं मुजफ्फरपुर की लीची बहुत ही प्रसिद्ध है हिंदी बिहार की राजभाषा और मैथिली द्वितीय राजभाषा है बिहार अपने खान-पान की विविधता के लिए प्रसिद्ध है बिहार में शाकाहारी तथा मांसाहारी दोनों व्यंजन पसंद किए जाते हैं बिहार में भारत की अन्य जगहों की तरह ही क्रिकेट भी यहां सर्वाधिक लोकप्रिय खेल है बिहार में विश्व प्रसिद्ध नालंदा विश्वविद्यालय स्थित है।

राज्य का नामबिहार
राजधानीपटना
क्षेत्रफल94,163 km²
जनसंख्या10,4099452

बिहार राज्य का राजकीय पशु बैल है तथा राजकीय पुष्प गेंदा और बिहार राज्य का राजकीय पक्षी गौरैया है इसकी प्रमुख चित्रकला मधुबनी है राजकीय वृक्ष पीपल और  पवित्र पर्व छठ पूजा है जो बिहार में काफी धूमधाम से बनाई जाती है।

इस पोस्ट में आपको बिहार की राजधानी और बिहार के बारे में महत्वपूर्ण जानकारी उपलब्ध कराई गई है आशा करते हैं यह जानकारी आपको पसंद आई होगी अगर फिर भी आपका कोई डाउट है तो कमेंट जरुर करें।

 

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top